फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां के भाजपा विधायक उतरे रोड पर, दिया धरना, इस वजह से हैं प्रशासन से नाराज

Sat, 17 Mar 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह राठौर समर्थकों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वह वोटर लिस्ट से लोगों का नाम कटने से खफा हैं। 
विज्ञापन


विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हजारों वोटरों का नाम प्रशासन ने काट दिया है। इसके चलते लोग परेशान हैं। 

कहा कि बहुत से लोगों को मृतक दर्शा दिया गया है। जबकि जीवित हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 20 हजार वोटरों का नाम प्रशासन की लापरवाही के कारण कटा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

धरना स्थल पर जाते विधायक - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते शनिवार को वह करीब 200 ऐसे लोगों के साथ घरना स्थल पर पहुंचे। जिनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। 

इस दौरान विधायक ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। डीएम ने इस मामले में जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें