फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीआरएम हमें विधायक नहीं समझते...भाजपा MLA का दर्द, बोले- फोन तक नहीं उठाते हैं

Fri, 23 May 2025 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने डीआरएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डीआरएम हमें विधायक नहीं समझते हैं। वे फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आयोजित अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी में रेलवे की जमीन पर पक्के मकान बन गए। रेलवे के अधिकारी सोते रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos

चौधरी बाबूलाल ने कहा कि डीआरएम हमें विधायक नहीं समझते हैं, हमारा फोन तक नहीं उठाते हैं। अपनी चिरपरिचित शैली में डीआरएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि जब रेल मंत्री आगरा आए थे तब उन्होंने फतेहपुर सीकरी में रेलवे भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जों की बाबत बताया था।
विज्ञापन

यहां तक कि रेलवे ने पटरियों के दोनों ओर जो सुरक्षा दीवार बनवाई है, लोगों ने उसमें भी गेट निकाल लिए हैं। शोरूम खुल गए हैं। क्या रेलवे के अधिकारियों को यह नहीं दिखाई देता है। विधायक ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं हो रही है तो यह आम जनता की क्या सुनते होंगे। उन्होंने मंच पर बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की ओर मुखातिब होकर कहा कि ऐसे अधिकारी को आगरा से भगाने का काम करिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें