फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक को कम आंक लिया, बाल योगी पर चौधरी बाबूलाल की दो टूक; बोले- तवज्जो देना बेकार

Fri, 21 Aug 2026 08:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाल योगी की अभद्र टिप्पणी और बाद में विधायक चौधरी बाबूलाल से माफी मांगने के विवाद पर विधायक ने चुप्पी साधते हुए कहा कि अब जवाब देना बेकार है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का ध्यान विवादों के बजाय जनहित के मुद्दों पर होना चाहिए, जबकि भाजपा के कुछ नेताओं के करीबियों द्वारा बाल योगी के वीडियो साझा किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और बाल योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभद्र टिप्पणी करने के बाद कथित तौर पर माफी मांगने के मामले में बाल योगी के सियासी बयानों के बीच फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने चुप्पी साध ली है। विधायक का कहना है कि माफी मांगने के बाद अगर कोई कुछ बोले, तो जवाब देकर तवज्जो देना बेकार है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कहा कि कहने को तो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी लोग जो मन आए कहते हैं, लेकिन जनता की सेवा करने वाले लोग सिर्फ जनहित पर केंद्रित रहते हैं। बता दें, मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे बालयोगी ने नाले की गंदगी की वजह से कई लोगों को कैंसर और अन्य बीमारियां होने की बात कही थी।
 

इस दौरान उन्होंने विधायक व उनके बेटे को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी। हालांकि विधायक समर्थकों ने इसे दूसरे अंदाज में पेश किया, जिसके बाद बाल योगी ने अलग वीडियो जारी कर नाराजगी व्यक्त की और सोशल मीडिया पर फिर से टिप्पणी करना शुरू कर दिया।

कहा कि ज्यादातर जिले के विधायक अपने बेटों को आगे करते हैं। दावा किया कि चौधरी बाबूलाल के कई फोन उनके पास आए, जिसके बाद वह उनके आवास पर गए। वह बड़ों का आदर करते हैं। इसलिए उन्होंने गलती से कुछ शब्द निकलने को लेकर क्षमा मांगी। हालांकि वह इस बात पर अड़े रहे कि वह आगे भी जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

 
विज्ञापन

अपनों से ही नहीं मिला साथ
सत्तारूढ़ दल के विधायक पर गलतबयानी के मामले में चौधरी बाबूलाल को अपनों का ही साथ नहीं मिला। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के ही कई दिग्गज नेताओं व जनप्रतिनिधियों के करीबियों ने खुद इस विवाद से जुड़े बाल योगी के वीडियो जमकर शेयर किए। यही नहीं, कुछ के इशारे पर बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो को वायरल किया। खास बात यह है कि वीडियो में बाल योगी ने सांसद राजकुमार चाहर पर भी सवाल किए लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने विवाद से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें