मैनपुरी शहर के आगरा रोड पर सोमवार रात को भाजपा से निर्वाचित किन्नर सभासद पर बाइक सवारों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आपसी विवाद के चलते हमला किया गया था।
ये है मामला
कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड नगला रते निवासी किन्नर मुस्कान भाजपा से सभासद हैं। मुस्कान के चालक पंकज की सोमवार की शाम तबीयत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए एक क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने मुस्कान पर फायर कर दिए थे। मौके से स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। मुस्कान की तहरीर पर आरोपी गौतम निवासी निवासी अताईपुर थाना कायमगंज फतेहगढ़ और साथी के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है।