फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहीं विरोधी पार्टियां

विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते नगर अध्यक्ष व अन्? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई ने सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सीएए को लेकर विरोधी पार्टियां भ्रम फैला रही हैँ। कार्यकर्ता इस कानून के बारे में लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने की।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने केक काटकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की सीएए को लेकर जागरूकता फैलाने सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया। ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, बीडी राना, जयसिंह वर्मा, रूपकिशोर कुशवाह, अनुज प्रताप सिंह, बंटी, शांतनु चौधरी, सुनील पांडे, केपी सिंह, हरिसिंह बघेल, केके सक्सेना, श्याम यादव, विजयलक्ष्मी, राजीव माहेश्वरी, पिंकी माहेश्वरी, योगेंद्र चौहान, राजेश साहू, प्रमोद साहू मौजूद रहे।संपादन-अजय झंवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें