फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मासूम हत्याकांडः भाजपा मेयर बोलीं, दोषियों को सरेआम फांसी हो

Sun, 09 Jun 2019 10:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
महापौर नूतन राठौर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के टप्पल में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों को सरेआम फांसी पर चढ़ाया जाना चाहिए। यह कहना था रविवार को गांव हुसैनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची फिरोजाबाद मेयर नूतन राठौर का।
विज्ञापन


फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा ने कहा कि एक ओर सरकार बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम चला रही है, वहीं ऐसे लोगों की वजह से मानवता शर्मसार हो रही है। 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने नारियल तोड़कर गांव की सीसी निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि करीब 300 मीटर के इस सीसी निर्माण में करीब 24 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह मुख्य मार्ग से जाहरवीर बाबा मंदिर तक बनाई जाएगी।  जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताईं।

इस मौके पर नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जगन सेठ, नीलम दिवाकर, पूर्व प्रधान रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें