फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के साथ विश्वास दे रही भाजपा: सांसद गीता

विज्ञापन
04एमएनपी-21-घिरोर में सांसद गीता शाक्य को चाँदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते संजू शाक्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। भाजपा किसानों को सम्मान के साथ विश्वास भी दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। यह बात करहल विधानसभा प्रभारी और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कही। वह सोमवार को घिरोर के एक स्कूल में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम कर रही है। सम्मान निधि का रुपया किसानों के खातों में सीधा भेजा जा रहा है। विपक्ष किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहा है। भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है।
भाजपा में परिवारवाद नहीं काम बोलता है। अरुण प्रताप सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, प्रेमसिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, कामिनी सिंह, संजू शाक्य, आनंदप्रकाश भदौरिया, गोविंद भदौरिया, मुकुट सिंह, दीपक जैन, आदित्य चौहान, गिरिजा नंदन शाक्य, पंकज मिश्रा, संजीव मिश्रा, अखिलेश यादव मौजूद रहे। इससे पूर्व सांसद का कोसमा चौराहे पर अखिलेश यादव, संदीप पाठक, पुष्पेंद्र यादव, प्रवेश यादव, सुशील कुमार, शिवराज सिंह, वीरेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें