फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कायम है अमन और चैन: मोती सिंह

विज्ञापन
करहल गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अमन और चैन कामय है। अपराधी या तो सलाखों के पीछे हैं या भूमिगत हो चुके हैं। अपराध के प्रति शासन की जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी।
विज्ञापन

ये बातें उन्होंने फिरोजाबाद जाते समय करहल स्थित गेस्ट हाउस पर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना सरकार की प्रमुख वरीयता शुरू से ही रही है। अपराधी तत्वों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई की जा रही है।
सरकार ने जनता की भलाई की दिशा में अनेक योजनाएं चलाई हैं। इसी के चलते वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा रिकॉर्ड बहुमत प्राप्त करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव, सुधीश यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, ऋ षी यादव, अनुज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें