भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकाली सरकार की योजनाओं को बताया, कहा, सरकार दे रही महिलाओं को सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को शहर में नारी शक्ति वंदन के तहत साइकिल-स्कूटी रैली निकाली। प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रेनू उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में आधी आबादी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान दिया है। महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं में शामिल किया गया है।
राजा का बाग में बालाजी ग्लोबल के पास भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य एकत्रित हुईं। उन्होंने शहर में साइकिल स्कूटी रैली निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हुई हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। हर स्थान पर महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। 2024 में भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। रैली संयोजक अमृता चौहान ने कहा कि भाजपा के बढ़ रहे जनाधार से विरोधी दलों में बौखलाहट है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता रहा है। महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन के तहत साइकिल स्कूटी रैली निकाली। साइकिल रैली में डॉक्टर शील कुमारी, ममता राजपूत, विमला राजपूत, कल्पना मिश्रा, सुषमा दीक्षित, कोमल शाक्य, शीतल चौहान, सुषमा चौहान, पूनम तिवारी, शिवानी तिवारी, ममता चौहान मौजूद रहीं।