छावनी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते राजकुमार गुप्ता। फोटो
- फोटो : यथार्थ मिश्रा
आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के छावनी मंडल में मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने क्षेत्र के प्रबुद्धजन से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उनके साथ पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, महेश शर्मा, विजय कन्नौजिया, भगवान गुप्ता, विनोद कुमार, अशोक अग्रवाल, सर्वोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।