हमारा विचार परिवार विषयक सत्र को प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा के कार्य से आज सभी अनुसांगिक संगठन प्रभावित है। राष्ट्रवादी विचाराधा को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। पूरे विश्व में मोदी योगी की नीतियों का लोहा माना जा रहा है।
सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर दीपक मेहाशके ने संबोधित किया। ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इससे पहले सुबह आठ बजे सोमवार को फतेहाबाद रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।