फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता रघुराज सिंह को फिर मिली धमकी, फोन करने वाले ने कहा- बम से उड़ा देंगे

Sat, 18 Jan 2020 10:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
भाजपा नेता रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता रघुराज सिंह को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उन्हें यह धमकी दी है। भाजपा नेता ने पूरे मामले से डीजीपी ओपी सिंह को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


रघुराज सिंह शुक्रवार को एटा में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में आए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति अभद्र भाषा में बात कर रहा था तो उन्होंने फोन अपने पीआरओ को दे दिया। इसके बाद फोन करने वाले ने उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। 

इतना ही नहीं, फोन करने वाले ने यह भी मालूम था कि भाजपा नेता एटा आए हुए हैं। धमकी देते हुए उसने इसका जिक्र भी किया। रघुराज सिंह ने बताया कि आतंकवादियों और देशद्रोहियों का विरोध करने पर उन्हें एक संगठन द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी

भाजपा नेता ने बताया कि बीते 14 दिसंबर से लगातार एक नंबर से उन्हें धमकी मिल रही है। इसकी शिकायत डीजीपी और एसएसपी अलीगढ़ से की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े करने की साजिश करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे। हम गोली का जवाब गोले से देगें। 

इससे पूर्व श्रम एवं सेवायोजन राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता से लोकतंत्र मजबूत होता है। अच्छे शासन प्रशासन के लिए इनका मार्गदर्शन अनिवार्य है। योगी-मोदी के शासन में पत्रकारों की कलम को पूरी आजादी मिली है। इस दौरान उन्होंने पत्रिका प्रतिबिंब का विमोचन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें