भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में किसी और ने तो नहीं खेला खेल
भाजपा नेता की हत्या में परिजनों ने प्रधानी की रंजिश का आरोप लगाते हुए भाजपा व सपा से जुड़े नेताओं पर ही हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस को नामजद दो आरोपी घर से ही मिल गए जबकि एक आरोपी अन्य स्थान से।
लोगों में चर्चा है कि हत्या जैसी जघन्य घटना करने के बाद आरोपी घर में ही क्यों बैठे रहे। इतना ही नहीं आरोपियों के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी स्थिति साफ हो सकती है। हालांकि पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इसके अलावा दूसरे एंगिल से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। माना यह भी जा रहा है कि हत्या के इस खेल में कहीं फेसबुक के माध्यम से हुए दोनों पक्षों के विवाद में कहीं तीसरे ने अपनी रंजिश तो नहीं निकाली।
हत्याकांड के आरोपी भाजपा व सपा से हैं जुड़े
भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीरेश तोमर मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष है। दूसरा आरोपी नरेंद्र सिंह तोमर है जबकि तीसरा आरोपी देवेंद्र सिंह तोमर सपा नेता है, जो वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रहा है।
बाजार रहे बंद, शोक में डूबा नगला बीच
भाजपा नेता व व्यापारी दयाशंकर गुप्ता की हत्या के विरोध में शनिवार सारे दिन नगला बीच के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने हत्या पर रोष जताया। व्यापारियों का कहना था कि भाजपा शासन में भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेता की मौत से समूचा कस्बा शोक में डूबा रहा।
संबंधित खबर- भाजपा नेता की हत्या: देर रात तक टूंडला से आगरा तक हंगामा, लोगों में आक्रोश
नगला बीच में हुई हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेश तोमर सहित नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश व फेसबुक पर विवाद सामने आया है। जितने भी आरोपी हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सचिन्द्र पटेल एसएसपी, फिरोजाबाद