फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय का 'दीदी' पर निशाना: अहंकारी हैं ममता बनर्जी, खुद को पीएम समझती हैं

Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रमणबिहारी मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। पूजापाठ के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
कार्ष्णि गुरु शरणानंद के आश्रम में कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासिचव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को प्रधानमंत्री समझती हैं, उन्हें संघीय ढांचागत व्यवस्था में विश्वास नहीं है। ममता अहंकारी महिला हैं, जो यह भी भूल जाती हैं कि लोकतंत्र में किसका कब सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय कहा कि ममता बनर्जी को इतना घमंड है कि वह खुद को सीएम नहीं बल्कि पीएम समझती हैं। पश्चिम बंगाल में एकदम तानाशाही सरकार है। विरोधियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्हें भारत के संघीय ढांचे पर अगर विश्वास होता तो वह इस तरह का व्यवहार नहीं करतीं। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासिचव ने कहा कि भले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत के हिसाब से सीटें नहीं मिल पाईं लेकिन किसी भी राजनीतिक दल को पांच वर्ष में 25 गुना अधिक सीट नहीं मिलीं हैं। भाजपा की मात्र 3 सीट थीं, अब 77 हैं।
विज्ञापन


'यूपी में भाजपा की ही बनेगी सरकार'
कैलाश ने कहा कि अगले वर्ष यूपी में विधानसभा के चुनाव हैं। यहां भी पूर्ण बहुमत मिलेगा। कितनी सीटें होगीं, यह कहना अभी जल्दीबाजी होगी। कैलाश, सवेरे करीब 10:30 बजे महावन स्थित गुरु शरणानंद के आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिवजी का अभिषेक किया। ठाकुर रमणबिहारी के दर्शन कर गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें