फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का बड़ा बयान, दुष्कर्म रोकने के लिए एनकाउंटर को कानूनी प्रावधान में लाया जाए

Sat, 07 Dec 2019 03:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वृंदावन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद एनकाउंटर पर आम जनता के साथ भाजपा नेता भी तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तो यहां तक कह दिया कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रोकने के लिए एनकाउंटर को कानूनी प्रावधान में लाया जाए।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को वृंदावन आए। उन्होंने यहां बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा नेता ने हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर करने पर तेलंगाना पुलिस की जमकर प्रशंसा की।   

विजयवर्गीय ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि हैदराबाद जैसी घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में भी हुई है। वहां  बृहस्पतिवार को एक बच्ची की जली हुई लाश मिली है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई को कानूनी प्रावधान में लाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं'

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार और संविधान के क्षेत्र में कार्य करने वाले कानूनविदों को विचार करना चाहिए कि जनभावनाएं ऐसे केस में क्या चाहती हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में राज्यपाल द्वारा धरना दिए जाने के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां लोकतंत्र नहीं है।

गौरतलब है कि हैदराबाद कांड के आठ दिन बाद शुक्रवार की सुबह तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें