फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की हत्या का कथित वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त सिपाही तेजबहादुर के खिलाफ तहरीर

Thu, 09 May 2019 04:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तहरीर देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने का एलान करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव के खिलाफ आगरा में भाजपाइयों ने सीओ कोतवाली को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


भाजपाइयों का कहना है कि एक वायरल वीडियो में वह पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कह रहा है। सीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया। 

माईथान निवासी सुभाष ढल भाजपा के सेक्टर संयोजक हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि वह यू ट्यूब पर एक वीडियो देख रहे थे। इसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 50 करोड़ रुपये मिलने पर हत्या की बात कह रहा था। वीडियो में बीएसएफ का बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव हैं। 

उन्होंने वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन दाखिल किया था। मगर, उनका नामांकन रद हो गया था। अगर, यह वीडियो सही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि मामले में जांच की मांग की गई है। इसलिए जांच की जा रही है। उधर, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें