ताजमहल के निकट 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना से खलबली मचा दी। आरोप ढाबा मालिक के बेटे पर है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब बालिका सहरी का खाना लेने ढाबा पर गई थी। पुलिस को इस घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ताजगंज के तांगा स्टैंड के पास स्थित ढाबा पर बुधवार को 11 वर्षीय बालिका खाना लेने गई थी। आरोप है कि ढाबा मालिक के बेटे ने बालिका को दबोच लिया और ढाबा में पीछे के हिस्से में बने कमरे में ले गया। यहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
बालिका की तबीयत बिगड गई, वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों को ढाबा मालिक के बेटे की करतूत के बारे में बताया। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के साथ ही परिजन आरोपी ढाबा मालिक के पुत्र मकसूद को पकड़ने के लिए पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही वह ढाबा बंद कर फरार हो गया, उसके परिजन भी नहीं मिले, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।