फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किशनी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटा, पर्चियां छीनकर फाड़ीं, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Dec 2022 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

थाना किशनी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने मतदान के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
किशनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में गांव उजागरपुर में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गाली गलौज करते हुए पर्ची छीनकर फाड़ दीं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मतदान कराया जा रहा है। किशनी कस्बा के उजागरपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष से कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। बूथ अध्यक्ष रामसहाय शाक्य निवासी उजागरपुर ने बताया कि वह अपने लोगों को पार्टी द्वारा दी गई पर्चियां बांट रहा था। तभी विवेक यादव, नतिमा यादव, नीशू यादव ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

भाजपा नेता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ से पर्चियां छीन कर फाड़ दीं और उन्हें पैरों से कुचलने लगे। गांव में न रहने की धमकी देने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानबूझ कर टक्कर मारने का आरोप 

मैनपुरी के देवामई बूथ संख्या 44 पर मतदान करने के पत्नी के साथ वापस लौट रहा शख्स कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की ओर से एक नामजद पर जानबूझ कर टक्कर मारने का आरोप लगाया गया। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवामई निवासी सुदामा देवी सोमवार को लोकसभा उपचुनाव में अपने पोलिंग बूथ संख्या 44 पर मतदान कर घर वापस आ रहीं थीं, पति राकेश भी उनके साथ आ रहे थे। दोनों जब पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी मार्ग से गुजर रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर लगने से घायल राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

सुदामा देवी ने बताया कि औडेंय मंडल के रहने वाले नामजद जान बूझकर पति को टक्कर मारकर घायल कर दिया, एक बार नहीं पति को तीन बार टक्कर मारी गई। घायल राकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें