8 दिसंबर 2018 को वृंदावन के अक्षय पात्र में नारी शक्ति कुंभ में उपस्थित सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का मथुरा से गहरा नाता था। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में वे मथुरा आईं थीं। उन्होंने हेमामालनी के लिए वोट मांगे थे। वे मथुरा के अधिकांश नेताओं को नाम से जानतीं थीं।
जब भी वे मथुरा आतीं तो उनसे मुलाकात करती थीं। यहां के लोगों से उनके पारिवारिक सम्बन्ध थे। इसमें सतीश शर्मा का नाम शामिल है। दीनदयाल धाम जन्मोत्सव समारोह में वह शामिल हुईं।
विदेश मंत्री रहते सुषमा स्वराज ने मथुरा को पासपोर्ट कार्यालय की सौगात दी। सांसद हेमामालिनी के आग्रह पर सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट ऑफिस के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में देरी नहीं की। उन्होंने अन्य छोटे शहरों से पहले मथुरा को प्राथमिकता दी थी।