फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विश्वास यात्राः कासगंज में भाजपा की राजनीति को धार देंगे अमित शाह, जनसभा करेंगे संबोधित

Sat, 25 Dec 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कागसंज

सार

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा कासगंज पहुंचेगी, यहां जनता को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे।
उनके आने की सूचना के बाद सभा स्थल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से शुरू हुई जन विश्वास यात्रा 26 दिसंबर को जनपद पहुंच रही है। इसके स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जन विश्वास यात्रा में गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे और सभा का आयोजन करेंगे। सभा बारह पत्थर मैदान पर होगी। जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य और जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने शुक्रवार की शाम सभा स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मैदान में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
जिला प्रभारी ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। गृहमंत्री की सभा को लेकर बारह पत्थर मैदान पर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। जिला प्रभारी ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
व्यवस्थाओं के लिए स्थान निर्धारित
पांडाल, मंच, मीडिया गैलरी समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थान निर्धारित किए जाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों को पहुंचाएं, जिससे गृहमंत्री के संबोधन को अधिक से अधिक लोग सुन सकें और जन विश्वास यात्रा पूरी तरह से सफल बन सकें। इस दौरान डॉ. नीरज सक्सेना, डॉ. बीडी राना, डॉ. खूब सिंह लोधी, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे। 
विज्ञापन

डीएम, एसपी और भाजपा नेता पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर बारह पत्थर मैदान में तैयारियां चल रही हैं। वहां मंच बनाया जा रहा है। मैदान से लेकर सड़कों तक बैनर, होर्डिंग्स लगे हुए हैं। शुक्रवार को डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम, एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वे व्यवस्थाएं बनाए रखें। कहीं व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहनी चाहिए। इधर भाजपा नेताओं ने बारह पत्थर मैदान पर बनाए जा रहे पंडाल, मंच, मीडिया गैलरी की व्यवस्थाएं देखीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें