फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा से एक्सप्रेस-वे बनाना सीखे भाजपा सरकार

Fri, 21 Feb 2025 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल में आए प्रो. रामगोपाल यादव। संवाद
विज्ञापन
फोटो-35-
विज्ञापन

पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को रद्दी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शुक्रवार को करहल आए। उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कहा कि बजट में एक्सप्रेस-वे बनाए जाए यह अच्छी बात है। मगर, उनकी गुणवत्ता इतनी अच्छी हो कि लोग उनका सालों-साल इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

सपा के शासन काल में बने एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान तक उतर सकते हैं। भाजपा अपने कार्यकाल में बनवाए एक भी एक्सप्रेस-वे की इतनी अच्छी गुणवत्ता दिखाकर बताए। उन्होंने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को रद्दी बताया। कहा, सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सत्यानाश कर दिया। एक्सप्रेस वे की चौड़ाई कम कर दी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कमियां हैं, जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक सोवरन सिंह यादव, जीवन यादव, सनी यादव, रामनारायण बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें