सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : amar ujala
सिरसागंज के गांव कठफोरी में आयोजित सभा में सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि आतंकी हमले के लिए भाजपा और भाजपा की सरकार है दोषी। भाजपा ने यदि महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर सरकार न बनाई होती तो ऐसा नहीं होता।
अगलवादियों और आतंकवादियों की समर्थक पार्टी पीडीपी है। इसकी बजह से घाटी में आतंकवाद की नई पौध पैदा हो गई और भाजपा ने महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बना दिया। सभी जानते हैं कि घाटी में आंतकवादियों को संरक्षण कौन दे रहा था। देश की इंटेलीजेंस भी पूरी तरह से फेल हो गई। हर बार कह दिया जाता है चूक हुई।
उधर, रामगोपाल पर उन्हीं की पार्टी के बागी विधायक हरिओम यादव ने बयान दिया है कि पूरा देश शोक में डूबा है और रामगोपाल यादव चुनाव के लिए मालाओं से स्वागत करा रहे हैं।