फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पहुंचकर संभाला कार्यभार, हुआ स्वागत

Thu, 20 Mar 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बुधवार को अपना पद संभालने से पूर्व जिला कार्यालय पर हवन यज्ञ किया। पूजा-पाठ के बाद वरिष्ठ भाजपाइयों ने उन्हें मंच पर उनकी कुर्सी पर बैठाया और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने रंग पंचमी मनाते हुए फूलों की होली खेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नीरज शर्मा को सौंपी है। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद नीरज शर्मा बुधवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सोरों गेट स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां विधि विधान से पं. दिवाकर पाराशर ने हवन यज्ञ कराया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुति दीं। नीरज शर्मा ने मंच से कहा कि वह संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक साथ मिलकर फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, ज्ञान तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ, डॉ. केत सिंह वर्मा, रमेश साहू, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सोरोंजी चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, महेंद्र सिंह राना ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें