फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक राष्ट्र-एक चुनाव'' के लिए भाजपा ने किया दीवार लेखन

Sat, 31 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कस्बा में ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' (वन नेशन, वन इलेक्शन) के मुद्दे पर जन जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों पर ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' का नारा लिखकर दीवार लेखन किया और लोगों को इस अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिभान सिंह शाक्य ने इस अवसर पर कहा कि बार-बार चुनाव होने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इससे न केवल अत्यधिक धन खर्च होता है, बल्कि विकास कार्य भी बाधित होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के युवा ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे समय और धन दोनों की बचत होगी, और इस बचे हुए धन का उपयोग देश के विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में चलाया जा रहा है। उनका कहना था कि देश के युवाओं की यह प्रबल इच्छा है कि भविष्य में ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' की व्यवस्था लागू हो। इस जागरूकता अभियान के दौरान जिला महामंत्री तौकीर अहमद, शिवकुमार, अभिषेक तोमर, मनोज राजपूत, संजीव राजपूत और ओमप्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें