फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा महानगर महिला मोर्चा की कार्यसमिति घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा की नई कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा सोमवार को हो गई। उपाध्यक्ष पद पर रेनू सागर, राजेश्वरी देवी, मंजू सक्सेना, कुसुम निषाद, पूजा शर्मा, पूजा गोस्वामी, सुनीता झा और राधा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, महानगर की मुख्य टीम में कार्यसमिति सदस्य रहीं दीपिका मित्तल को प्रमोशन मिला है। उन्हें महिला मोर्चा में संध्या माहौर और रेखा नागपाल के साथ महानगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। महानगर मंत्री का दायित्व रंजना सक्सेना, मंजू कुशवाह, रेखा ठाकुर, मालती देवी, मनीषा पांडे, अनीता दुबे और निशा दुबे को मिला है।
वहीं, अंजना असीजा को कोषाध्यक्ष, इशिका गुप्ता को मीडिया संयोजक, पारुल भारद्वाज को सह संयोजक, अर्चना शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक, रूपाली विश्नोई को सोशल मीडिया सह संयोजक, सिंपल अग्रवाल को आईटी संयोजक, रेखा राघव को आईटी सह संयोजक बनाया गया है। सविता लोधी, रेखा अग्रवाल, ऊषा शर्मा, कुसुम सिंह, रेखा गुप्ता, नैना माहेश्वरी, इंदु दीक्षित, पूजा जैन, श्वेता परिहार और पूनम राघव को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें