फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की 'व्यूह रचना' का जायजा लेंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे 'जीत का मंत्र'

Fri, 01 Feb 2019 04:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है। पार्टी का मंत्र है कि 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ की व्यूह रचना का स्वयं ही जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र की बूथ रचना को परखने के लिए छह फरवरी को एटा में बूथ सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें बूथ समितियों के अध्यक्षों के साथ मंडल के अध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। 

ब्रज क्षेत्र में करीब 26500 बूथ हैं। बूथों की समितियों के गठन पर नेतृत्व का विशेष जोर है। लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। मंगलवार को आगरा आए प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने भी बूथ समितियों के विषय में जानकारी की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश में कई कार्यक्रम हैं इन कार्यक्रमों में वह बूथ समितियों पर ही जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों से होंगे रूबरू

छह फरवरी को एटा में बूथ समिति का सम्मेलन होगा। इसमें सभी 26500 बूथों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बूथ अध्यक्षों से अमित शाह सीधी बात करेंगे। उनसे सवाल जवाब का दौर चलेगा और उसके बाद वह अपनी बात रखेंगे। 

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, सहित ब्रज क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि भाग लेंगे। 

हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्ता सेवा सदन ट्रांस यमुना कालोनी में शुक्रवार सुबह 10 बजे क्षेत्र की बैठक होगी। इस बैठक में एटा के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा होगी। 

शाह की बैठक में ये पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

- बूथ अध्यक्ष
- सेक्टर संयोजक/सेक्टर प्रभारी
- मंडल के पदाधिकारी
- मंडल अध्यक्ष 
- जिला पदाधिकारी
- मोर्चों के जिलाध्यक्ष 
- जिला अभियान/कार्यक्रम प्रमुख
- विधानसभा प्रभारी, संयोजक
- जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक
- सांसद, विधायक
- मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष
- पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष
- क्षेत्र और प्रदेश पदाधिकारी
- लोकसभा और विधानसभा विस्तारक
विज्ञापन

समितियों को अपडेट करने में जुटे पदाधिकारी

अमित शाह की बैठक में हिस्सा लेने से पहले जिला और महानगर के पदाधिकारी बूथ समितियों को अपडेट करने में लगे हैं। दरअसल अमित शाह बूथ के अध्यक्ष से वार्ता करते हुए किसी भी बूथ के किसी भी सदस्य से फोन पर बात कर सकते हैं। 

ऐसे में बूथ समितियों को अपडेट किया जा रहा है। बूथ समिति सदस्यों के फोन नंबर, पता, उनके परिचय पत्र आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। आगरा जिले में करीब 2258 बूथ हैं। 

जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने बताया कि समितियां बन चुकी हैं और तैयारी पूरी हो चुकी है। महानगर में करीब 1900 बूथ हैं यहां भी महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के अध्यक्षता में काम चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें