फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के पीछे तालाब में मिला भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव, 31 साल की उम्र में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 20 Nov 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के कबूलपुर गांव में 31 वर्षीय भाजपा बूथ अध्यक्ष नागेंद्र का शव घर के पीछे तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव कबूलपुर में बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से 31 वर्षीय भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। उनका शव घर के पीछे स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कबूलपुर निवासी नागेंद्र बृहस्पतिवार देर रात किसी कार्यक्रम से अपने घर पहुंचे थे। मृतक के चाचा दारा सिंह ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे टहलने के लिए चले गए थे।

मृतक के भाई करतार ने बताया कि करीब चार बजे उन्हें तालाब में नागेंद्र का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नागेंद्र की मौत की खबर से पत्नी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पिता वीरेंद्र सिंह खेती करते हैं। नागेंद्र सोलर पैनल का कार्य करते थे, वह राजनीति में भी सक्रिय थे।
विज्ञापन


भाजपा के बरौली अहीर मंडल अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाहा ने बताया कि नागेंद्र 271 बूथ के अध्यक्ष थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें