फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों पर उलझा है भाजपा का गणित 

Mon, 13 Feb 2017 12:54 AM IST
चार सीटों पर उलझा है भाजपा का गणित 
विज्ञापन
आगरा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले नौ विधानसभा सीटों पर हुए बंपर मतदान के बाद सभी राजनीतिक दलों के चेहरे खिले हैं। भाजपा के रणनीतिकार इसे अपने लिए वरदान मान रहे हैं। दावा तो सभी नौ सीटें जीतने का है पर अंदरखाने अभी चार सीटों पर गणित उलझा है। जिन सीटों को भाजपा कमजोर मानकर चल रही थी उन्हें अब ‘ए श्रेणी’ का दर्जा दिया जा रहा है। 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की मानें तो आगरा शहर की उत्तर और दक्षिण पर पहले से ही जीत पक्की मानी जा रही थी। आगरा छावनी सीट थोड़ी कमजोर थी। वहां बढ़े मतदान ने भाजपा को भरोसा दिलाया है। माना जा रहा है कि बुद्धिजीवी जाटव वोट भी खूब मिला है। एत्मादपुर सीट भाजपा कभी नहीं जीत पाई है। इस सीट पर रस्साकसी अभी है लेकिन क्षत्रियों में बंटवारा, बघेल और कुशवाह वोट मिलने से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। वैश्य बहुल उत्तर सीट पर वैश्य समाज ने भाजपा को झटका दिया है। सपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने वोट बांटा है। यहां पिछड़ी जातियों के वोट ने भाजपा के नुकसान की भरपाई की है। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया पांच सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और बाह में पार्टी का गणित उलझा हुआ है। फतेहाबाद में सर्वाधिक मतदान हुआ है, इस वजह से यहां तगड़ी फाइट की उम्मीद है। माना जा रहा है यहां हार जीत का अंतर या तो बहुत कम होगा या बहुत अधिक होने वाला है। बाह और खेरागढ़ में हार जीत का अंतर बहुत अधिक होने की संभावना नहीं है। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन की मानें तो चुनाव से पहले सीकरी, बाह, फतेहाबाद और एत्मादपुर को कमजोर माना जा रहा था लेकिन अब यहां तस्वीर बदल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ वाइज वोटों का हिसाब जोड़ने में लगे कार्यकर्ता
शनिवार को मतदान समाप्त होने बाद रात तो कार्यकर्ताओं की आराम से कट गई। रविवार सुबह से उन्होंने कागज, कलम थाम ली। प्रत्याशियों के घर या उनके कार्यालय पर पहुंचकर अब बूथों के आंकड़े कलेक्ट करने में जुट गए। जिन लोगों की बूथों पर तैनाती थी उन्हें बुलाकर वहां के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। आयोग से मिलने वाले विधानसभा वार आंकड़ों से तुलना कर बूथों की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों के यहां रविवार देर रात तक यही गणित लगता रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें