फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल में विवाद, कहा- नशा उतार दूंगा...

Wed, 05 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एत्मादपुर के एक प्रत्याशी को जल्द प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए पहुंचे। एडीएम प्रोटोकॉल कक्ष में प्रवेश किया। तो प्रोटोकॉल ने उन्हें टोकते हुए कहा, तुम बाहर जाओ। सिर्फ प्रत्याशी अंदर आएगा। व्यवस्था खराब मत करिए। इस बात पर महानगर अध्यक्ष और प्रोटोकॉल के बीच तकरार शुरू हो गई।
विज्ञापन
आगरा कलक्ट्रेट में भाजपा महानगर अध्यक्ष और एडीएम प्रोटोकॉल के बीच हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कलक्ट्रेट में मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और एडीएम प्रोटोकॉल पुष्पराज सिंह के बीच विवाद हो गया। भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह वार्ता के लिए पहुंचे, तो उनके सामने अध्यक्ष ने कहा, तमीज से बात करे कर तू...। एडीएम प्रोटोकॉल ने कहा, दो मिनट में नशा उतार दूंगा तुम्हारा... हमसे बड़े भाजपाई नहीं हो तुम।
विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को रिर्टनिंग आफिसर एवं एडीएम प्रोटोकॉल कार्यालय से मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे थे। दोपहर 12 बजे महानगर अध्यक्ष भानु महाजन एत्मादपुर के एक प्रत्याशी को जल्द प्रमाण पत्र दिलवाने के लिए पहुंचे। एडीएम प्रोटोकॉल कक्ष में प्रवेश किया। तो प्रोटोकॉल ने उन्हें टोकते हुए कहा, तुम बाहर जाओ। सिर्फ प्रत्याशी अंदर आएगा। व्यवस्था खराब मत करिए। इस बात पर महानगर अध्यक्ष और प्रोटोकॉल के बीच तकरार शुरू हो गई।

फिर कुछ देर बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान कलक्ट्रेट पहुंचे। कई भाजपा नेता व समर्थक मौजूद थे। अध्यक्ष के साथ खड़े होकर विधायक एडीएम से वार्ता कर रहे थे। एडीएम हाथों के इशारों से उन्हें बताने लगे। विधायक ने एडीएम से कहा, हाथ नीचे करिए। फिर भानु की तरफ इशारा करते हुए बोले, ये भाजपा महानगर अध्यक्ष हैं और जिलाध्यक्ष भी। तभी भानु ने एडीएम से कहा, तमीज से बात करे कर तू...। एडीएम ने कहा, दो मिनट में नशा उतार दूंगा तुम्हारा। हमसे बड़े भाजपाई नहीं हो तुम। 98 में एवीबीपी में रहा हूं...। तभी वहां खड़े अन्य समर्थक एडीएम से गाली-गलौज करते हुए बोले, तू उतारेगा हमारा नशा...। वहीं एक वीडियो में भानु ये कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि डिप्टी सीएम पीजीआई में है नहीं तो अभी प्रोटोकॉल को बता देता...। विवाद बढ़ने पर पुलिस अधिकारी ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


एत्मादपुर से प्रत्याशी काफी देर से बैठे हुए थे। मैं प्रमाण पत्र के लिए कहने गया तो प्रोटोकॉल ने अभद्रता की। इनकी शिकायत शासन से की जाएगी। - भानु महाजन, महानगर अध्यक्ष भाजपा

जो व्यवस्था बनाई है उसे खराब करने की कोशिश की गई। विधायक के सामने उन्होंने अभद्रता की। उनको ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। - पुष्पराज सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल

पंचायत चुनाव आगरा: फतेहाबाद के रिहावाली में मतपेटियां लूटने का आरोपी बन गया प्रधान, जेल भेजा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें