फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ने फिर खेला मानवेंद्र पर दांव, जीत का दिखाया भरोसा

विज्ञापन
मानवेंद्र सिंह। 
विज्ञापन
आगरा। आगामी विधान परिषद चुनाव की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आगरा स्नातक सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पुराने नेता और मौजूदा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी नेतृत्व का यह फैसला न सिर्फ एक सुरक्षित दांव माना जा रहा है, बल्कि इसके जरिये संगठन ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
विज्ञापन




सूत्रों का मानना है कि इस अहम सीट पर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। कुछ नेताओं ने हाथ-पांव भी मारने का प्रयास किया लेकिन मतदाता सूची में वोटरों के नाम जुड़वाने में उनकी सक्रियता और पार्टी का समर्थन दिखने के बाद आंतरिक गुटबाजी का खतरा थमने लगा था। प्रत्याशी चयन में होने वाली देरी के कारण कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच किसी भी तरह की उत्सुकता या गुटबाजी की संभावना खत्म हो गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जटिल होता है क्योंकि मतदाताओं के पंजीकरण से लेकर उन तक पहुंच बनाने में समय लगता है। ऐसे में मानवेंद्र प्रताप सिंह का पुराना अनुभव और क्षेत्र में मजबूत पकड़ पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पार्टी ने एमएलसी प्रत्याशी के रूप में मानवेंद्र प्रताप सिंह का नाम घोषित किया है। पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेगा। भाजपा इस सीट को फिर से जीतेगी। दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें