फिरोजाबाद। जनता कफर्यू के दौरान अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल बेस्ट एकत्रिकरण एवं निस्तारण में जुटी टीमों को आवागमन में असुविधाओं का सामान करना पड रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर मेडीकल बेस्ट निस्तारण कार्य में जुटे वाहन चालकों को पास जारी कराने की मांग की है। नगर क्षेत्र में संचालित अस्पतालों से एक निजी कंपनी के माध्यम द्वारा बायो मेडीकल बेस्ट एकत्रित कर उसका निस्तारण कराया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु लगाए पुलिस बैरियरों पर उक्त वाहनों को रोका-टोका जा रहा है। ऐसे में बायो मेडीकल बेस्ट निस्तारण में रूकावट उत्पन्न हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में बायो मेडीकल निस्तारण परिवहन में जुटे वाहनों को पास जारी कराने का अनुरोध किया है।