फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव हेतु लागू जनता कफर्यू के मद्देनजर स्थानीय टाट बाबा मंदिर पर आयोजित होने वाला रामनवमी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। टाटा बाबा मंदिर हनुमानगढ पर हर वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान रामनवमी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जनता कफर्यू लागू है। मंदिर प्रबंधन से जुडे गोपाल उपाध्याय द्वारा दी जानकारी के मुताबिक इस वर्ष रामनवमी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।