फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक न आने पर 12 अप्रैल को प्रॉक्सी से मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के सख्त आदेश हैं कि हर हाल में राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते नियमों में कुछ ढील दी गई है। केवल एक दिन ही ऐसे लोगों को राशन का वितरण होगा, जिनके बायोमेट्रिक ई-पॉस में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2.90 लाख राशन कार्ड धारक हैं। एक अप्रैल से इन्हें राशन का वितरण ई-पॉस के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक करीब 90 प्रतिशत लोगों को राशन का वितरण हो चुका है। अब वे लोग शेष बचे हैं, जो या तो जिले में रहते नहीं हैं या फिर उनके बायोमेट्रिक मशीन में नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को राशन वितरण के लिए केवल एक दिन निर्धारित किया गया है। उन्हें 12 अप्रैल को राशन का वितरण सभी राशन की दुकानों पर होगा। जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने बताया कि हर हाल में डीलर प्रॉक्सी वितरण 12 अप्रैल को ही खत्म कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें