फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक पहचान स्पष्ट न होने से राशन कार्ड से बांटा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बायोमेट्रिक स्पष्ट नहीं होने के कारण खाद्यान लेने पहुंचे वंचित राशन कार्ड धारकों को पूर्ति विभाग के अफसरों ने बुधवार को खाद्यान वितरण कराया। जिन राशन की दुकानों पर माह अक्तूबर एवं गत तीन माह में कुल 50 प्रतिशत से कम उपभोक्ताओं को खाद्यान बांटा गया। उन सभी दुकानों पर छह अलग-अलग टीमें तैनात की गईं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग राशन कार्ड धारकों को नियमित व पूर्ण खाद्यान वितरण के प्रयास कर रहा है। खाद्यान वितरण की दुकानवार मासिक समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 17 दुकानों (नगरीय क्षेत्र की सात एवं ग्रामीण क्षेत्र की दस) पर गत तीन माह से 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं को खाद्यान का वितरण की बात सामने आई। इन दुकानों पर अधिकांश उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण खाद्यान वितरण में दिक्कतें थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की छह टीमों ने दस्तक दी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर खुद की मौजूदगी में राशन कार्ड धारकों को खाद्यान वितरण कराया गया।
25 तारीख तक खाद्यान प्राप्त करें उपभोक्ता
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सतीश चंद के अनुसार जिन उपभोक्ताओं की बायोमेट्रिक पहचान स्पष्ट नहीं है। वे सभी उपभोक्ता संबंधित डीलर के यहां से प्रॉक्सी विधि (केवल राशन कार्ड दिखा कर) अपना खाद्यान प्राप्त करें। उपभोक्ता 25 अक्तूबर तक यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें