फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशकीमती जमीन पर कब्जा: अरबों की निष्क्रांत संपत्ति, इस तरह हो रही खरीद-फरोख्त; पूर्व पार्षद ने खोला मोर्चा

Mon, 07 Sep 2026 07:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाग फरजाना में अरबों रुपये की निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जे और जमीन की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे हैं। पूर्व पार्षद कपिल वाजपेयी ने प्रशासन से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता कपिल वाजपेयी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाग फरजाना इलाके में अरबों रुपये की निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पूरा मामला सिविल लाइंस स्थित बाग फरजाना के खसरा संख्या 519, 457 और 459 से जुड़ा है। यह सैकड़ों करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि कस्टोडियन (निष्क्रांत) संपत्ति के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता कपिल वाजपेयी ने दावा किया कि इस जमीन पर रसूखदार लगातार कब्जा करते जा रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अमला उसे रोकने में नाकाम है। जयपुर हाउस क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां में आयोजित प्रेस वार्ता के दाैरान पूर्व पार्षद ने डाॅ. नवल किशोर, डॉ. पारीक परिवार, महाजन परिवार, कारोबारी संतोष शर्मा व राजीव जैन आदि का नाम लेकर दावा किया कि इन्होंने जमीनें कब्जा की हैं और इसकी जांच व कार्रवाई जरूरी है। कपिल का यह भी कहना है कि जमीनों को कब्जे के आधार पर रजिस्ट्री कर खरीदा-बेचा जा रहा है जबकि जमीन की मालियत के आधार पर खरीद-बिक्री होनी चाहिए।

दावा किया कि हाल ही में उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी देते हुए शिकायत की। डीएम ने एडीएम प्रोटोकाॅल समेत तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही कब्जा करने वालों के निर्माण की रफ्तार तेज हो गई। दावा किया कि इस अरबों की जमीन को लगातार बेचा जा रहा है और जिम्मेदार माैन हैं। मांग की है कि जांच तेजी से पूरी कर दोषियाें पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें