फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर खड़ी बाइकों में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित वाटर वर्क्स क्वार्टर में कुछ लोगों ने दो बाइकों में आग लगा दी। पीड़ित मोहम्मद जावेद ने मंगलवार को बताया कि वह 8 मार्च शाम ड्यूटी से घर लौटे और अपनी बाइक रोज की तरह घर के नीचे खड़ी कर दी। उनके पड़ोसी छोटू की बाइक भी वहीं खड़ी थी। रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात युवकों ने दोनों बाइकों में आग लगा दी। कॉलोनी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक दोनों बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें