फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनएच 34 पर आमने सामने टकराई बाइकें, दो की मौत

Mon, 10 Jun 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार की रात एनएच 34 पर गांव खिरिया के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे के बाद मृतकों के परिजन में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के गांव छछौनापुर निवासी जितेंद्र सिंह शनिवार की रात अपने साथी सुखवीर के साथ बाइक से बहन के घर भोगांव क्षेत्र के गांव अपूरपुर जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 गांव खिरिया पीपर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेंद्र सिंह (30) और दूसरी बाइक सवार पिंटू सिंह निवासी गांव गंगरवाला (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल हुए मृतक पिंटू के साथी सुग्रीव और जितेंद्र के साथ बाइक पर बैठे सुखवीर को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी बेवर भिजवाया। पिंटू और जितेंद्र के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिए। समाचार लिखे जाने तक हादसे के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल
मैनपुरी। शहर से करहल जाने वाले मार्ग पर कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एटा निवासी रामस्वरूप रविवार की देर शाम इटावा रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव निवासी जय किशन भी थे। बाइक जब मैनपुरी करहल मार्ग पर रोडवेज वर्कशॉप के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को राहगीरों ने उपचार के लिए टेंपो से अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें