मूल रूप से बिहार का रहने वाला युवक अपनी बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जब उसकी बाइक नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 54 किलोमीटर के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते हैं एक्सप्रेस सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही नसीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त रितिक राज (35) पुत्र पुत्र दिनेश कुमार निवासी 115 निहाल सिंह फार्म हाउस के पास अमर नगर फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को मोबाइल के द्वारा दी गई है।