फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय: फैक्टरी कर्मी से मोटर साइकिल लूटी, दो महिलाओं से कुंडल और चेन; रहें सावधान

Wed, 21 Oct 2026 05:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बाइकर्स गैंग की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। एकता थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट से घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी से बदमाश बाइक, मोबाइल और कान की बाली लूटकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में बाइकर्स गैंग ने दस्तक दे दी है। वह एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहा है। जगदीशपुरा के बाद एकता थाना क्षेत्र में घटना हुई। दो बदमाशों ने रात की ड्यूटी कर जा रहे फैक्टरी कर्मचारी को रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर बाइक, मोबाइल फोन और कान की बाली लूटकर ले गए। दो दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

सोन का बड़ा, नगला चीत, खेरागढ़ निवासी चंद्रकांत बमराैली कटारा स्थित एक कारपेट फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात तकरीबन तीन बजे नाइट शिफ्ट करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। पट्टी पचगाई होते हुए रोहता नहर के रास्ते पर आए। वहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया।

 

धमकी देकर बाइक, मोबाइल और कान की बाली लूट लीं। वह पैदल किसी तरह राहगीरों की मदद से घर पहुंचे। अगले दिन थाना एकता पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच की। मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रात होने की वजह से वाहन नहीं नजर आ रहे हैं। घटनास्थल के आसपास कैमरा भी नहीं लगा था। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।


 
विज्ञापन

जगदीशपुरा में भी हुई थी वारदात
शनिवार दोपहर तीन बजे दिल्ली बिजली बोर्ड के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर फरीदाबाद निवासी ललित कुमार शादी में शामिल होने आगरा आए थे। वह ईंट मंडी के पास एक होटल में रुके थे। पत्नी अर्चना दोपहर में सामान लेने निकली थीं। बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली थी। वह गिरकर घायल हो गई थीं। शहर में पहले भी इसी तरह से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले हैं। आगरा से बाहर के गिरोह के वारदात करने की आशंका है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें