बाह। नोएडा से रविवार की रात भिंड जा रहे मुकेश कुमार बाह के बस अड्डे पर उतरे थे। वह सड़क किनारे मोबाइल फोन पर बातें कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास से गुजरे और मोबाइल फोन छीन ले गए। मुकेश कुमार उनके पीछे भी भागे। बाद में थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इधर, कस्बे में ही सड़क किनारे से गुजर रही छात्रा प्राची के हाथ से बाइक सवारों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। छात्रा ने बाइकर्स को मुक्कामार कर अपना मोबाइल बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा के मुक्का मारे जाने से बाइक असंतुलित होकर गिरने से बची। बाइक गिर जाती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।