फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: महर्षि पुरम में घर में घुसकर महिला से लूटी चेन, CCTV में कैद हुए बदमाश

Tue, 08 Nov 2022 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश का साथी बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। चेन लूटने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर भावना एस्टेट की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित महर्षि पुरम में बाइकर्स गैंग ने दुस्साहसिक तरीके से महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि उसका साथी घर के अंदर घुस गया। महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए हैं। उधर, पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी है। 

ये है घटना 

महर्षि पुरम निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कालोनी में उनके दो घर हैं। एक घर में वो रहती हैं, जबकि दूसरे में किरायेदार रहते हैं। किरायेदार कुछ दिन पहले बाहर गए थे। इस पर वो मकान की देखभाल के लिए सुबह शाम जाती हैं। सोमवार सुबह दस बजे भी वह किरायेदार के मकान पर जा रही थीं। वह जैसे ही गेट खोलकर अंदर गईं, वैसे ही एक बदमाश आया। उसका चेहरा खुला हुआ था। बदमाश ने आते ही उनके गले पर झपट्टा मारा। वह चेन छीनकर ले गया।

पीड़िता ने मचाया शोर 

पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश का साथी बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। चेन लूटने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर भावना एस्टेट की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भाग निकले। पीड़िता की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। कॉलोनी के लोग भी निकल आए। 

दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चेन तीन तोले की बताई गई है। घटना सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गई। इसमें दो बदमाश नजर आ रहे हैं। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा है। लूट करने वाले का खुला था। दोनों की तलाश में टीम लगी है। 

शहर में सक्रिय है बाइकर्स गैंग

शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। मोबाइल, पर्स और चेन लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। महर्षि पुरम कालोनी में वारदात से लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि घर में घुसकर बदमाश ने लूट की। वह पीड़िता के घर में अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। इससे आशंका है कि वह काफी देर से घूम रहे होंगे। उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें