फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला से लूटी चेन, पीछा करने पर बदमाशों ने चिड़ाया और भाग निकले

Tue, 06 Sep 2022 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला स्कूटी से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चैन लूट ली।
विज्ञापन
सीसीटीवी देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौराहे के पास मंगलवार सुबह बाइकर्स गैंग ने बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला से चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया। मगर, बदमाश महिला को चेन दिखाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सेक्टर सात निवासी रुचि अग्रवाल पत्नी भुवनेश अग्रवाल अपने दो बच्चे को मंगलवार सुबह स्कूल छोड़ कर आ रही थी। परशुराम चौराहे से सेंट्रल पार्क रोड पर पीछे से दो बदमाश आए। रुचि के गले पर झपट्टा मारकर 18 ग्राम की चेन लूट ली। पहले रुचि अग्रवाल को लगा कि गले पर कोई कीड़ा रेंग रहा है। हाथ लगाया तो उनकी चेन नहीं थी।

इसके बाद रुचि ने शोर मचाया। इस पर बदमाश उन्हें चेन दिखाकर भागने लगे। रुचि ने ईंट की मंडी तक बदमाशों का पीछा किया। मगर, बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।  पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।  बता दें शहर में लगातार बाइकर्स गैंग वारदात को अंजाम दे रहा है। न्यू आगरा, सदर, ताजगंज, एत्माद्दौला क्षेत्र में चेन, मोबाइल और पर्स लूट की कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें