फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दरोगा की पत्नी से चेन लूटकर बदमाश फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2020 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन छीन ली। बदमाश तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर गायब हो गए। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  बाइकर्स गैंग से पुलिसकर्मियों का परिवार भी सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को दरोगा की पत्नी से बदमाशों से चेन लूट ली। बाइकर्स गैंग की इस घटना के बाद पीड़ित महिला सदमे में है। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


मामला थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी क्षेत्र का है। बताया गया है कि दारोगा की पत्नी गुरुवार सुबह दूध लेने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन छीन ली। बदमाश तेज रफ्तार बाइक दौड़ाकर गायब हो गए। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें