टूंडला। हाईवे से जेल की ओर जा रहे पुराने बाईपास रोड पर गांव जरौलीकलां के निकट स्टंट करते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है तो दूसरा पीछे खड़े होकर स्टंट कर रहा है। पीछे चल रहे बाइक सवार उसका वीडियो बना रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि स्टंट करने के मामले में आरोपी दो युवकों को बाइक समेत पकड़ा गया है। बाइक को सीज कर आठ हजार जुर्माना लगाया गया है।