फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंबे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 22 Nov 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात गांव भूपाल गढ़ी के समीप नील गाय से बचने के प्रयास में बाइक सवार खंबे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया । अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महेबा कला निवासी सतीश (44) पुत्र शैतान सिंह बुधवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर इखौना गया था। वहां से लौटते समय गांव भूपाल गढ़ी के समीप अचानक रोड पर नील गाय आ गई। नील से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर खंबा से टकरा गई। खंबा से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव गांव ले आए और उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें