फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाय की टक्कर से बाइक सवार उपनिरीक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। पटियाली- अलीगंज मार्ग पर तिराहे के समीप उपनिरीक्षक की बाइक को खेतों से निकली गाय ने टक्कर मार दी। जिससे उपनिरीक्षक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम अपनी बाइक से क्षेत्र भ्रमण को निकले थे। वह बाइक से पटियाली अलीगंज हाईवे मार्ग तिराहे पर पहुंचे तो सड़क किनारे खेत से एक गाय अचानक निकल आई ओर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उपनिरीक्षक गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें