फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से छींना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर राजा का ताल से आटो द्वारा टूंडला आ रही शिक्षिका से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छींन ले गए। शिक्षिका ने पुलिस में तहरीर दी है। नारखी खंड में तैनात शिक्षिका रीमा यादव गत मंगलवार रात साढ़े आठ बजे करीब राजा का ताल से ऑटो में सवार होकर टूंडला आ रहीं थीं।
विज्ञापन

ऑटो में साइड वाली सीट पर बैठी शिक्षिका मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी टोल प्लाजा मदावली मोड़ के निकट अज्ञात पल्सर सवार उसके हाथ में लगे मोबाइल को छींनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि टोल प्लाजा के सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें