फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग लूटा, तहसील बैनामा कराने आया था

Wed, 15 Feb 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। यहां बदमाश बैनामा कराने तहसील  आए युवक का रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।    
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सदर तहसील के सामने से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। रुपये लेकर युवक बैनामा कराने आया था। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।  

बैंक से पैसे निकालकर बैग में रखे 

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के सामने की है। यहां बुधवार को कुठिला लायकपुर गांव निवासी ओमवीर सदर तहसील में बैनामा कराने आए थे। इस दौरान कुछ रुपये कम पड़ गए। इस पर वह अपने बेटे धर्मेंद्र को लेकर बाइक से प्रेमनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। यहां से करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर बैग में रख लिए। 

विज्ञापन


यहां से निकलकर सदर तहसील जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह तहसील गेट के पास पहुंच गए थे। यहां पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने धर्मेंद्र के हाथों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग छिनते ही ओमवीर ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। 

घटना की जांच के लिए पांच टीमें गठित

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी राजकुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी क्राइम ने कहा कि घटना की पड़ताल करने के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें