फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। क्षेत्र के ग्राम चिलकुनियां के निकट दो बाइके आपस में टकरा गई। जिससे बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे में मौत अनिल (30) निवासी गांव कछला थाना क्षेत्र उझानी जिला बदायूं की हुई। वह क्षेत्र के ग्राम कैंडी में अपनी भतीजी कन्यावती के यहां रहकर मजदूरी का काम किया करता था। शुक्रवार की सुबह वह कैंड़ी से सोरों मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहा था। चिलकुनिया के निकट पहुंचने पर उसे सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। जबकि अनिल गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैँ। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें