फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्म तेल की कढ़ाही में गिरने से बालक झुलसा

Fri, 13 Oct 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कस्बा के शास्त्री नगर में साइकिल अनियंत्रित होने पर एक किशोर हलवाई की कढ़ाही में जा गिरा। कढ़ाही का तेल गर्म होने के कारण वह झुलस गया। परिवार के लोग किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी सलाउद्दीन का 11 वर्षीय पुत्र उमेद शुक्रवार को कस्बा के सुभाषनगर राशन विक्रेता के यहां राशन के लिए जा रहा था। वह राशन लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। बताया जाता है जैसे ही वह घर के करीब पहुंचा, तभी उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। कचौड़ी बनाने के कारण कढ़ाही का तेल काफी गर्म था, इसके चलते किशोर बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजन किशोर को उपचार के लिए अमांपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां परीक्षण करने के साथ डाक्टरों ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें